ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

सात को रायपुर आएंगे पीएम सम्भाग की रहेगी दमदार उपस्थिति

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होने वाली आमसभा को लेकर लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आमसभा में बिलासपुर लोकसभा से प्रत्येक विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना पर विचार विमर्श कर जिम्मेदारियों का वर्गीकरण किया गया। गौरतलब है कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमसभा के साथ ही साथ भारत माला प्रोजेक्ट और तीन अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, पूर्व विधायक तोखन साहू, जीपीएम जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य एवं सुरजपुर जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, राकेश चतुर्वेदी, संदीप जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भीड़ जुटाने जिम्मेदारी

पीएम की सभा मे बिलासपुर सम्भाग से प्रभावी उपस्थिति का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में दिग्गज पदाधिकारी व नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ रायपुर के लिए रवाना होगी। इसे लेकर आज से ही मंडलो में सम्पर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है।

Related Articles

Back to top button