ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
मध्यप्रदेश

महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़कर लखपति बनाएंगे: मुख्यमंत्री

 राजगढ़ (धार)।  लोगों के मन में धारणा थी कि बेटा कुल का दीपक होता है, बुढ़ापे का सहारा होता है। बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन हमने बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा एवं विवाह तक की व्यवस्था कर दी।

उक्त बातें सोमवार को मोहनखेड़ा में आयोजित लाड़ली बहना सेना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही।

उन्‍होंने कहा कि आज लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त डाल दी है। यह राशि धीरे-धीरे एक हजार से तीन हजार रुपये की जाएगी। इस राशि से महिलाओं के जीवन में रोशनी आएगी। आगामी दिनों में प्रदेश में स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़ा जाएगा, ताकि हर महिलाएं लखपति बन सके। जल्द ही धार में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन किया जाएगा। मेडिकल कालेज में पढ़ने वाली बेटियों की फीस सरकार भरेगी।

लाड़ली बहना सेना से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना सेना महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगी। उपस्थित महिलाओं को उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।

वे इंदौर में कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर से करीब चार बजे मोहनखेड़ा स्थित हेलीपेड पर पहुंचे थे। यहां उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, वेलसिंह भूरिया, संजय बघेल, नवीन बनिया, विधायक नीना वर्मा ने अगवानी की।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने मोहनखेड़ा स्थित गुरु मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मोहनखेड़ा गेट से रोड शो प्रारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ नजर आई। जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान रथ में सवार मुख्यमंत्री नगरवासियों का अभिवादन स्वीकारते नजर आए। रोड शो नगर से होता हुआ माही नदी पहुंचा, जहां माही नदी का पूजन करने के बाद फूलगांवड़ी होते हुए धार एवं घाटाबिल्लौद की ओर रवाना हुआ।

राजगढ़ से लेकर घाटाबिल्लौद तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मंच बनाए गए । नगर के आदर्श मार्ग पर स्वागत द्वार लगाए।

Related Articles

Back to top button