ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

खतरे की घंटी! खोले गए भाखड़ा बांध के Flood Gate, जानिए अब कैसे हैं हालात ?

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए आज बी.बी.एम.बी. प्रबंधन द्वारा भाखड़ा बांध के फ्लड गेट 2 फुट तक खोले गए, जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया है।

भाखड़ा बांध का जल स्तर 1672.75 फुट दर्ज किया गया। भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक 86,333 क्यूसिक दर्ज की गई और भाखड़ा बांध से नंगल डैम झील के लिए करीब 50,000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध की जल स्तर की क्षमता 1680 फुट तक है और अब जल स्तर खतरे के निशान से करीब 7 फुट दूर है।

सूत्रों ने बताया कि 15 अगस्त से पहले ही डैम का पानी 1672 फुट से अधिक होने के कारण अब डैम में और पानी स्टोर नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी बरसात का काफी सीजन बाकी है। अगर पानी की आवक लगातार बढ़ती रही तो फ्लड गेटों से और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। बी.बी.एम.बी. के सैक्रेटरी सतीश सिंगला ने बताया कि आज भाखड़ा बांध के 2 फुट तक फ्लड गेट खोले गए हैं। बी.बी.एम.बी. मैनेजमैंट बिलासपुर, ऊना, रूपनगर जिलों आदि के संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी संबंधी सही जानकारी समय पर मिल सके।

Related Articles

Back to top button