ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
विदेश

भारत के साथ व्यापार रोक कर पछताएगा PAK, अपने पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी

नई दिल्लीः अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट देखने लायक है। अपनी सरजमीं पर बैठे पाकिस्तान के सरगना सिर्फ अपने हाथ मल रहे हैं और अब ऐसे-ऐसे फैसले कर रहे हैं कि वो अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये और साथ ही  द्विपक्षीय व्यापार पर भी रोक लगा दी है। हालांकि पाकिस्तान का ये फैसला सेल्फ गोल जैसा ही है। इससे भारत को तो कम नुकसान होगा, लेकिन पाकिस्तान की जनता इससे काफी परेशान होगी। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के नागरिकों पर ही पड़ेगा।

असल में भारत के साथ वह पहले से ही व्यापार घाटे में था और अब यह अंतर बहुत बढ़ गया था। इसके अलावा खुद भारत ने अप्रैल से एलओसी ट्रेड को बंद कर रखा है। इस वजह से पाकिस्तान बौखलाहट में व्यापारिक रिश्ते तोड़ने का दम भर रहा है। इमरान सरकार का यह कदम केवल पाकिस्तानी जनता को गुमराह करने के लिए एक हथकंडा है।

सच्चाई यह है कि भारत का पाकिस्तान के साथ नाममात्र का व्यापार होता है, भारत के कुल व्यापार का आधा परसेंट से भी कम व्यापार पाकिस्तान से होता है। पाकिस्तान से जो भी चीजें आती हैं, उन पर भारत ने 200 परसेंट की ड्यूटी लगा रखी है। यानी इसमें इमरान खान का ही घाटा है, भारत का कुछ भी नहीं जाता है।

कश्मीर मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के साथ भारत के व्यापार पर नजर डालें तो स्थिति साफ होती है कि व्यापार के मामले में पाकिस्तान भारत के आगे कहीं नहीं ठहरता है। 2017 में भारत जहां दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था वहीं 2018-19 में जीडीपी के आधार पर पाकिस्तान 39वें पायदान पर था, हालांकि 2019 में भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई और वह पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया।

14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के राजनीतिक और व्यापारिक रिश्तों में आई खटास से पहले के 9 महीने (जुलाई 2018 से जनवरी 2019) के द्विपक्षीय व्यापार पर नजर डाली जाए तो दोनों देशों के बीच व्यापार 1.122 बिलियन डॉलर बढ़ गया था जिसमें पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 4.96 फीसदी यानी 1.069 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button