ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

खालिस्तानी आतंकी की हत्या में भारत का हाथ होने का शक, कनाडा ने टॉप डिप्लोमैट को देश से निकाला

टोरंटो। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के संबंध खराब हो गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके तत्काल विदेश मंत्री मेलानी जोली ने एक भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर क्या बोले जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार और इस साल की शुरुआत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स में यह बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार के एजेंटों और एक कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध के आरोपों की जांच कर रही हैं।”

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

बता दें, हरदीप सिंह निज्जर इस साल 18 जून को एक टारगेटेड गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। निज्जर की सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत में खालिस्तानी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों के बीच भारत सरकार को उसकी तलाश थी।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय डिप्लोमैट को निकाला

जस्टिन ट्रूडो के बयान के तत्काल बाद कनाडा का विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने बताया कि विरोध स्वरूप भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया जा रहा है।

मेलानी जोली का कहना है कि अगर यह आरोप सब सच साबित होता है तो यह हमारी संप्रभुता और एक-दूसरे के साथ पेश आने के बुनियादी नियम का बड़ा उल्लंघन होगा।

Related Articles

Back to top button