ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

मानसून विदाई के करीब, इंदौर में दिन में चुभने लगी गर्मी, पारा 34 डिग्री के पार पहुंचा

इंदौर । इंदौर में पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ रहने के कारण सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करवा रही हैं। पिछले आठ दिन में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को दिन में उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मंगलवार को दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे मे दोपहर में धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बरकरार रहेगा। वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। वहीं एक एक चक्रवाती हवा का घेरा मध्य महाराष्ट्र के बीच में बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका लाइन दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रही है। अभी तक अरब सागर की ओर से आ रही नमी में भी कमी आई है। ऐसे में मप्र से जुड़े एरिया में हल्के मध्यम बादल दिखाई है।

मंगलवार को छाए रहेंगे बादल

मौजूदा सिस्टम के कारण मंगलवार को इंदौर दोपहर में बादल दिखाई देने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन में ग्वालियर, चंबल व उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून की विदा होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में इंदौर से भी मानसून विदा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button