ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

Indore में सराफा और ड्रायफूट कारोबारियों पर जीएसटी के छापे, त्योहारी सीजन में कर चोरी पकड़ने जुटे अधिकारी

इंदौर: त्योहारी सीजन में जीएसटी विभाग की टीमें कर चोरी पकड़ने के लिए बाजारों में उतर गई है। इंदौर में स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिककर) विभाग की टीमों ने सोना-चांदी और ड्रायफ्रूट कारोबारियों के यहां जांच शुरू की है। पहले सराफा बाजार में बुलियन और ज्वैलर्स के यहां विभाग की टीमों ने छापे मारे। बाद में सियागंज में थोक ड्रायफ्रूट विक्रेताओं के यहां भी जांच के लिए पहुंच गई। इंदौर की सात फर्मों के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी 20 से ज्यादा अलग-अलग तरह के कारोबारियों के यहां एक साथ जांच शुरू की गई है।

स्टेट जीएसटी विभाग की एंटी इवेजन विंग-ए और इंटी इवेजन विंग-बी की टीमें जांच में जुटी है। सराफा बाजार के मुलतानी ज्वैलर्स के साथ बुलियन के आयात के काम से जुड़े चित्रेश मेहता और दिनेश नीमा की फर्मों और ठिकानों पर छापा मारा। सियागंज में महावीर चौक में ड्रायफ्रूट कारोबारी अजय राकी और कमलेश कुमार एंड कंपनी की गुप्ता चेंबर के साथ एक अन्य फर्म पर भी छापा मारकर जांच शुरू की है।

विभाग की डाटा एनालिटिक्स विंग द्वारा मिले कर चोरी के संकेतों के बाद विभाग ने ये कार्रवाई शुरू की है। सराफा कारोबारियों द्वारा कम कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी करने की आशंका है। टीमें दस्तावेजों के साथ स्टाक का मिलान करने में जुटी है। जबकि सियागंज में अफ्रीका व अन्य देशों से बिना बिल के काजू मंगवाने और बिना बिल के बिक्री कर कर चोरी करने के सबूत मिले हैं।

अपर आयुक्त स्टेट जीएसटी रजनीसिंह के अनुसार कार्रवाई अभी प्रारंभिक दौर में है। स्टाक, दस्तावेज और बिलों की जांच में टीमें जुटी हुई है।एक-दो दिन में छापों के परिणाम और कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजस्व वसूली और कर चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार जांच व कार्रवाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button