ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
धार्मिक

धनतेरस से लेकर दिवाली तक, नवंबर में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें तिथि

इंदौर।  कार्तिक मास बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई खास व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें प्रमुख हैं – करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, लोक आस्था का महापर्व छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से कार्तिक मास का आरंभ होता है। इस वर्ष कार्तिक माह 29 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। इस माह में गंगा स्नान की भी परंपरा है। इसके साथ ही पंथ, गीत, तपस्या और दान भी किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह में गंगा स्नान करने से भक्त के अनजाने में किए गए सभी पाप धुल जाते हैं। आइए, देखें नवंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

नवंबर माह प्रमुख व्रत-त्योहर

  • 5 नवंबर को अहोई अष्टमी है। इस दिन राधा कुंड में स्नान भी होता है। यह त्योहार अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 5 नवंबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। यह त्योहार हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • रमा एकादशी 9 नवंबर को है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
  • 10 नवंबर को धनतेरस है। यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी की जाती है। यह त्योहार हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
  • मासिक शिवरात्रि 11 नवंबर को है। इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
  • 12 नवंबर को दिवाली है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन नरक चतुर्दशी मनाई भी जाएगी। इसके अलावा काली पूजा, शारदा पूजा भी दिवाली की तिथि पर ही है।
  • 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 14 नवंबर को भाई दूज है।
  • 16 नवंबर को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • वृश्चिक संक्रांति 17 नवंबर को है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • लोक आस्था का महापर्व छठ 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत नहाय खाय के दिन से होती है। इस साल नहाय खाय 17 नवंबर और खरना 18 नवंबर को है। 19 नवंबर को शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन 20 नवंबर को सुबह अर्घ्य दिया जाएगा। 19 नवंबर को ही भानु सप्तमी है।
  • 20 नवंबर को गोपाष्टमी है। वहीं, 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी और 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। इसके अलावा 24 नवंबर को प्रदोष व्रत और 25 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है। देव दिवाली 26 नवंबर को है। अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button