ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

Jammu And Kashmir :नौशहरा मुठभेड़ के बाद भागे तीन आतंकी गांव के गुफा में छिपे हैं, सुरक्षाबलों ने दागे मोर्टार

राजौरी। सात दिन से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहे तीन आतंकी अब शिकंजे में आ चुके हैं। नौशहरा के खेड़ी गांव में नाले के पास बनी प्राकृतिक गुफा में ये आतंकी छिपे हैं। सोमवार को गुफा को घेरकर सुरक्षाबलों ने मोर्टार दागे व गोलीबारी भी की। फिलहाल अंदर से जवाब नहीं आया। संभव है कि मंगलवार को सभी आतंकी मार गिराए जाएंगे।

नौशहरा के दब्बड़, पोठा, खेडी, दराट, मंगलदेही गांवों में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के लगभग चार सौ से अधिक जवान पिछले एक सप्ताह से आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। 31 दिसंबर की रात को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकी भाग निकले थे। मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

जानकारी के अनुसार सुबह तीनों आतंकी नाले से 150 मीटर दूर स्थित गांव खेड़ी में एक घर में पहुंचे। वहां चाय पीने के बाद घास भी ली। सभी हथियारों से लैस थे। आतंकियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने उसी समय सुरक्षाबलों को जानकारी दी। जब तक जवान पहुंचते आतंकी नाले की तरफ भागकर गायब हो गए थे। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पाया कि नाले के पास गुफा है। गुफा के आसपास सुरक्षाबलों ने घेरा कड़ा कर दिया है।

दोपहर को गुफा के बाहर से गोलीबारी करने के साथ मोर्टार भी दागे। सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षा अधिकारियों को यकीन हैं कि तीनों आतंकी गुफा में हैं।आज चार गांवों के लोगों के घरों में रहने का आदेश खेड़ी, दराट, दब्बड़ व पोठा गांव के लोगों को मंगलवार घरों में ही रहने के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इन गांवों से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर बिना किसी कारण के न निकले। अगर कोई जरूरी कार्य हो तो भी ही न आए। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेरे में ले रखा है।

किसी भी समय आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो सकती है। इन गांवों में वाहनों की आवाजाही को भी पूरी तरह से रोक लगाई गई है। अगर आतंकी रात को गुफा से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं तो भी यह मारे जाएंगे। संभव है कि मध्य रात्रि या तड़के गुफा के अंदर दाखिल होकर तीनों आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा।

बारिश में भी डटे हुए है सुरक्षा बलों के जवान सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। ठंड भी बढ़ गई है। बावजूद सुरक्षा बल आतंकवादियों के सफाए में डटे हैं। ताकि आतंकी सुरक्षा घेरा तोड़ कर भाग न सके। पिछले सात दिनों से जगह जगह पर विशेष नाके लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button