ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मनोरंजन

वोट में आलिया का हाथ चूमते दिखे रणबीर, ‘ब्रह्मास्त्र’ सेट से तस्वीरें आईं सामने

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों एक-साथ समय बिताते नजर आते हैं। इन दिनों आलिया और रणबीर अपनी फिल्म के सिलसिले में वाराणसी हैं।

दरअसल, दोनों स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसी बीच वाराणसी में चल रही शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सीन की शूटिंग में बिजी दिख रहे हैं।

शूटिंग की तस्वीरों में रणबीर वोट पर खड़े है तो वहीं आलिया उनके पीछे बैठी दिखाई दे रही हैं। इन दौरान आलिया व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और रेड श्रग पहने हुए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं, रणबीर ग्रीन शर्ट के साथ ब्लू जींस में काफी कूल नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में रणबीर आलिया का हाथ चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में को देखकर लग रहा है कि ये ‘ब्रह्मास्त्र’ का रोमांटिक सीन हो सकता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों ने खुद इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है।

अक्सर दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। रणबीर आलिया भले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलेआम कुछ ना कहें लेकिन दोनों के बीच नजदीकयों को देखकर उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगती है।

फिल्म की बात करें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्मों के साथ-साथ दोनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button