ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

मानस भवन में मनेगा श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मां वैष्णो धाम मंदिर में तीन दिन तक होंगे विशेष अनुष्ठान

भोपाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी हो होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर शहर के मानस भवन में भी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सुबह नौ से 11 बजे तक संगीतमय सुदंरकांड की प्रस्तुति होगी। समन्वय परिवार एंव तुलसी मानस प्रतिष्ठान के इस संयुक्त आयोजन में प्रतिमाह द्वितीय शनिवार को होने वाले सुंदरकांड पारायण अयोध्या महोत्सव के कारण 22 जनवरी को ही किया जा रहा है। सुंदरकांड समापन के बाद महाआरती होगी।

मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर होंगे तीन दिवसीय अनुष्ठान

उधर, टीटी नगर स्थित मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में अयोध्या में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिन तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंदिर के प्रमुख पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि समारोह के उपलक्ष्य में 20 तारीख को प्रातः भगवान राम दरबार का दूध, दही, पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर को विशेष विद्युत साज-सज्जा व फूलों से सजाया जाएगा। दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। 21 जनवरी को शाम को बाबा खाटू श्याम को विशेष श्रृंगार होगा। भजन संध्या होगी। छिंदवाड़ा के कलाकारों की ओर से 1100 दीप जलाए जाएंगे। भगवान राम की बाल स्वरूप वाली 25 फीट की रंगोली से छवि बनाई जाएगी। 22 जनवरी को माता वैष्णो गुरुकुल संस्कृत संस्थान के 11 वैदिक ब्राह्मण रामरक्षा स्तोत्र का दिनभर पाठ करेंगे। आतिशबाजी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button