ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
खेल

AUS v WI: ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 5 विकेट गंवाकर बनाए 119 रन

नाटिंघम: ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में आईसीसी विश्व कप का 10वां मैच खेला जा रहा है। वेस्ट इंडीज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 25 ओवर में 119 रन बना लिए हैं।

पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की विजेता वेस्ट इंडीज ने इस विश्व कप में जीत के साथ अभियान की शुरूआत की है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की दावेदार हैं और किसी को कम नहीं आंका जा सकता। इस मुकाबले में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भी असली परीक्षा होगी कि उसके खिलाड़ी अपना खिताब बचाने के लिए कितना तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से पराजित किया था जबकि वेस्ट इंडीज ने इसी मैदान में पाकिस्तान को ढेर करने के बाद सात विकेट से जीत हासिल की थी। वेस्ट इंडीज के लिए भी यह मैच एक कड़ा टेस्ट होगा और उसे भी यह अंदाजा हो जाएगा कि उसके खिलाडी कितना दम ख़म रखते हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमें उसी एकादश को उतरी हैं जिसमें अपना पहला मैच जीता था। दोनों टीमों के पास शानदार बल्लेबाज हैं जो बड़ा स्कोर बना सकते हैं और लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। ऐसे में दोनों की गेंदबाजी का इम्तिहान होगा कि वे विपक्षी बल्लेबाजों को कितना रोक पाती हैं।

आमने-सामने 
कुल मैच : 149
ऑस्ट्रेलिया : 73 जीता
वेस्टइंडीज : 60 जीता
टाई : 03
बेनतीजा : 03

विश्व कप में दोनों टीमें

कुल मैच : 09

ऑस्ट्रेलिया : 05 जीता

वेस्टइंडीज : 04 जीता

टीमें :

विंडीज: क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शेल्डन कॉटेल, ओशेन थॉमस

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button