ब्रेकिंग
MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का... Madhya Pradesh Crime: टमाटर बेचने वाले से बहस पड़ गई भारी, लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर की मार... Haryana Corruption Case: 504 करोड़ के बैंक घोटाले में आईएएस पंकज अग्रवाल पर सीबीआई का शिकंजा; 17 आरो... Jharkhand Rajya Sabha Election: इंडिया गठबंधन में बढ़ा घमासान; राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के ... IELTS/TOEFL Exam Scam: गुजरात में बड़ा फर्जीवाड़ा; दीवार में छेद कर डमी छात्रों से पास कराई जाती थी पर... Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार
विदेश

US सीनेट में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर सुनवाई शुरू, सांसदों ने किया हंगामा

वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच महाभियोग की सुनवाई सीनेट में शुरू हो गई। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास के तीसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग को मंजूरी दी गई। 438 सदस्यीय निचले सदन में डेमोक्रेट्स का दबदबा है। सदन ने 18 दिसंबर को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी दी थी। बता दें कि सत्ता के दुरुपयोग और सदन के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाया गया है।

सांसदों ने किया हंगामा, लगाए आरोप-प्रत्यारोप
सीनेट में चर्चा के दौरान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गवाहों को लेकर सदन में सांसदों ने हंगामा कर दिया। डेमोक्रेट सांसदों ने सीनेट के नेता मिच मैककोनेल पर आरोप लगाया कि वह इस प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित नियम लाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि महाभियोग की कार्यवाही के लिए रिपब्लिकन मैककोनेल ने कुछ बुनियादी नियम प्रस्तावित किए हैं।उनके अनुसार इसके तहत पहले चरण में गवाहों और सबूतों पर कुछ कड़े प्रतिबंध लागू होंगे और यह मामला तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस नियम को बदलने की डेमोक्रेट सांसदों की कोशिश को तुरंत रोक देंगे।

मुद्दों पर बंटे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स
ट्रायल की शुरुआत से ही सीनेट रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कानून और अहम प्रक्रियात्मक मुद्दों पर बंटे नजर आए। सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक स्कूमर ने तीन संशोधन पेश किए। सभी संशोधनों में व्हाइट हाउस, विदेश विभाग और वित्त व प्रबंधन कार्यालय से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। सीनेट में इस पर मतदान हुआ कि ये संशोधन सदन के पटल में रखे जाएं या नहीं।

कार्यवाही में नए मोड़ की संभावना
बता दें कि सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह कार्यवाही अब सीनेट में चल रही है। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिया था।
हालांकि उच्च सदन में ट्रंप की पार्टी के पास बहुमत होने के चलते व्हाइट हाउस का मानना है कि वह इस कार्यवाही से अपने पक्ष में मोड़ लेगा। 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रंप की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button