ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

शर्मनाक..रिश्ते हुए तार-तार, पिता ही पखवाड़े से कर रहा था 13 साल की बेटी से दुष्कर्म

बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे पिता द्वारा ही अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि 43 वर्षीय नंदकिशोर कोरकू बीते एक पखवाड़े से अपनी बेटी के साथ खोटा काम कर रहा था। बुधवार रात पड़ोसियों ने उसे बेटी के साथ देख लिया और डायल 100 को सूचना दी।

इसके बाद थाने से पुलिस बल भेजकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपित के तीन संताने हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी ही है। दो पुत्र 10 और 7 साल के हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपित की पत्नी होली के बाद ही घर में झगड़ा होने के कारण अपने भाई के पास रहने चली गई थी। आरोपित गांव में ही मजदूरी का काम करता था। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button