ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp Tips: वॉट्सऐप से सेंड नहीं हो रहा वीडियो? इस तरह ठीक करें ये प्रॉब्लम

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक वॉट्सऐप के यूजर्स परेशान नजर आ रहे हैं. वॉट्सऐप का इस्तेमाल परिवार और दोस्तों के साथ मैसेज, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए किया जाता है. लेकिन कुछ लोगों को वॉट्सऐप से वीडियो सेंड करने में दिक्कत आ रही है. Reddit पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि वे वॉट्सऐप के जरिए वीडियो नहीं भेज पा रहे हैं. आइए जानते हैं कि यह समस्या कैसे आई और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन में आई एक खामी की वजह से कई लोग वीडियो शेयर नहीं कर पाए. सबसे पहले Reddit पर इस मामले को उठाया गया है, जहां लोगों ने इस खामी की शिकायत की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों का कहना है कि वे वॉट्सऐप से वीडियो सेंड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, सभी यूजर्स के सामने यह समस्या नहीं आई है.

यूजर्स के मुताबिक, वॉट्सऐप से जब भी कोई वीडियो सेंड करने की कोशिश की गई तो एक पॉप-अप मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “Can’t send this video. Choose a differeet video ad try again.”

इन लोगों को हुई समस्या

दिलचस्प बात ये है कि खासतौर पर ये समस्या उन वीडियो के साथ आई जिन्हें या तो फोन में रिकॉर्ड किया गया है, या फिर सीधे फोन में डाउनोड किया गया है. इसके अलावा इंस्टाग्राम से डाउनलोड होने वाले वीडियो भी वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर नहीं हुए. हालांकि, आईफोन पर रिकॉर्ड किए वीडियो या आईफोन यूजर्स के बीच वीडियो सेंड करने में कोई दिक्कत नहीं आई.

इसलिए सेंड नहीं हुए वीडियो

वॉट्सऐप के सभी यूजर्स को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स के साथ ये समस्या आई, जिसमें गैलेक्सी S सीरीज के यूजर्स भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो सेंड करने में होने वाली दिक्कत एक बग की वजह से हुई है. खासतौर पर वॉट्सऐप के v2.24.9.34 वर्जन में ये समस्या देखी गई है.

ऐसे ठीक करें प्रॉब्लम

वॉट्सऐप के सबसे लेटेस्ट बीटा वर्जन में भी यह प्रॉब्लम हो सकती है. अगर आप भी वीडियो सेंड नहीं कर पा रहे हैं तो इसका एक आसान समाधान है. इस खामी को दूर करने के लिए आप वॉट्सऐप के पुराने एंड्रॉयड वर्जन v2.24.8.85 का इस्तमाल कर सकते हैं. फिलहाल, वॉट्सऐप की तरफ से इस बग को ठीक करने और वॉट्सऐप का अपडेटेड वर्जन रिलीज किए जाने का इंतजार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button