ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी

भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में फेमस यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद खुलासा किया है कि भूपेंद्र पर 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हमला करवाया गया था. कुछ लोगों से उनकी 8 साल पहले झगड़ा हुआ था. उन्ही लोगों ने हमला करवाया है. पुलिस फिलहाल हमलावरों और सुपारी देने वालों की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक 7 मई के दिन भूपेंद्र जोगी न्यू मार्केट में अपनी कपड़ा दुकान को बंद करके घर की ओर जा रहे थे. जब भूपेंद्र रोशनपुरा के आगे बापू की कुटिया के पास पहुंचे तो उन पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में भूपेंद्र को पीठ और हाथ में गहरे जख्म हो गए थे. फिलहाल उनका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया था.

सीसीटीवी से पकड़े गए संदिग्ध

पुलिस ने करीब 3 दिन की जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्त में लिया और उनकी सख्ती के साथ पूछताछ की गई. पुलिस ने बताया कि जिन स्कूटर सवार आरोपियों ने भूपेंद्र पर हमला किया था उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी चेक किए गए. सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को फिलहाल कोई खास सुराग नहीं मिला है लेकिन पुलिस को न्यू मार्केट के को ऑपरेटिव बैंक के पास कुछ संदिग्ध लड़के दिखाई दिए.

50 हजार रुपये की सुपारी

पुलिस ने गौर किया कि इन लड़कों के संकेत देने के बाद ही भूपेंद्र जोगी पर हमला किया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन लड़कों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि भूपेंद्र पर हमला करने के लिए हमलावरों को 50 हजार रुपये दिए गए. तीनों युवकों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह हमला भूपेंद्र को सबक सिखाने के लिए किया गया था.

आठ साल पहले हुए विवाद के बाद भूपेंद्र उन लोगों को अफवाह फैलाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे. इसी वजह से युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भूपेंद्र पर हमला करवाया था. पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Back to top button