ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर, भाजपा विधायक का गर्भगृह में पूजन करते फोटो आया सामने

उज्जैन। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने भाजपा व आरएसएस पर मंदिर में मनमर्जी व दर्शन व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना करते हुए फोटो जारी किया और कहा कि भाजपा विधायक और मंत्री गर्भगृह तक जा रहे हैं। वहीं आम श्रद्धालु तथा विपक्ष के विधायक, मंत्री 80 फीट दूर से भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं।

गर्भगृह में प्रवेश है प्रतिबंधित

महाकाल के गर्भगृह में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यहां अभी केवल पुजारियों को ही प्रवेश करने की अनुमति है। ज्यादातर लोग भी गर्भगृह के गेट से ही महाकाल के दर्शन करते हैं।

महाकाल दर्शन करने आई बुजुर्ग के पैर पर बैरिकेड गिरा, घायल

नाग पंचमी पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु के पैर पर बैरिकेड गिर गया। इससे वह घायल हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेजाबाई पत्नी पूनमराम यादव उम्र 71 वर्ष निवासी ग्राम धमदा दुर्ग शुक्रवार को स्वजन तथा 40 लोगों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी।

मंदिर परिसर से निकलने के दौरान जूता स्टैंड के समीप सेजाबाई का पैर बैरिकेड में उलझ गया। बैरिकेड महिला के पैर पर गिर गया। इससे वह उसके नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने बैरिकेड हटाकर महिला को उठाया। पैर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पैर की हड्डी टूट गई है।

Related Articles

Back to top button