ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

छतरपुर की कार्रवाई को लेकर आरिफ मसूद ने CM को लिखा पत्र, भड़के बीजेपी विधायक शर्मा, बोले- आताताईयों के खिलाफ होगा ऐसा ही एक्शन

भोपालः छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने पर पथराव के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता हाजी शहजाद की आलीशान कोठी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। अब इस कार्रवाई को लेकर सियासत गर्म हो गई है। भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने CM मोहन को पत्र लिखा है. इस पत्र को लेकर अब बीजेपी नेताओ ने पलटवार करना शुरू कर दिया है।

MLA रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के पत्र को लेकर कहा कि आरिफ मसूद आप अपने पत्र को जड़वा कर, मड़वा कर रख लीजिए। और हो सके तो राहुल अंकल को भी भेज दीजिए। आरिफ मसूद इस बात को समझने की संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। जो कानून को नहीं मानेगा संविधान का पालन नहीं करेगा, ऐसे लोग खिलाफ बीजेपी की मोहन यादव सरकार ऐसी ही कार्रवाई करेगी। अपराधियों को बिरयानी खिलाने का काम कांग्रेस करती है हम नहीं। गुंडागर्दी करने वाले, पत्थर बाजी करने वाले और आग लगने वाले आताताईयो के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। 20 करोड़ की कोठी कैसे बनी इसकी भी पड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button