ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
देश

कल प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मीटिंग पहले से प्रस्तावित थी। वह दोपहर 12 बजे पीएम के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं।

वहीं, राज्य में हो रही हिंसा को देखते हुए रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सत्तारूढ़ तृणमूल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को खूनी हिंसा में भाजपा के तीन और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद आज विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस बीच अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि नजात में हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो गयी है यहां परस्पर विरोधी समूहों में घंटों तक बमबारी, गोलीबारी और पथराव की घटनाएं हुई हैं।
भाजपा के प्रदेश महासचिव सयांतन बसु ने कहा कि खूनी हिंसा में उनके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी और इनकी पहचान तपन मंडल, सुकांत मंडल और प्रदीप मंडल के रूप में हुई है।

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ट्वीट किया ‘‘राज्य संदेशखली में तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के तीन कार्यकताओं की गोली मार कर हत्या की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।” श्री रॉय ने कहा , ‘‘हम गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें संदेशकली हत्याओं से अवगत कराएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button