ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के पुत्र पर युवक ने चढ़ाई कार, इलाज के दौरान बेटे ने तोड़ा दम

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के बेटे को मंगलवार की रात वसुंधरा विहार कॉलोनी में कार ने कुचल दिया। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को बच्चे की मौत हो गई। सीसीटीवी वीडियो से पता चला कि बच्चा सड़क पर बैठकर कुछ निशान बना रहा था, उसी दौरान एक कार चालक ने उसपर कार चढ़़ा दिया, हालांकि कार चालक को एक महिला ने रोकने की भी कोशिश की थी।

जानकारी के मुताबिक, धीरज सिंहदेव अपने छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंहदेव को लेकर बीती रात वसुंधरा विहार में अपनी बहन से मिलने आए थे। रात करीब 10 बजे स्वतंत्र घर के बाहर निकल गया। मौके पर एक महिला एक बच्चे के साथ बैडमिंटन खेल रही थी। स्वतंत्र सिंहदेव उनके पास ही सड़क पर बैठकर खेलते हुए सड़क पर निशान बनाने लगा।

यह घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार चालक बच्चे को कुचलकर भाग गया। स्वतंत्र सिंहदेव को तत्काल संजीवनी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button