ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

आश्रम में ‘डाका’… दर्शन के बहाने जाती और करती रेकी, युवती ने दोस्तों संग मिल 22 लाख का माल किया पार

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित योग माता आश्रम में चोरी का खुलासा हो गया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि आश्रम के लिए समर्पित एक महिला भक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. मूल रूप से इंदौर की रहने वाली यह महिला आश्रम में रोज दर्शन के लिए आती थी. इसी दौरान उसने योग माता के कमरे में नगदी और जेवर देखे तो इसका मन डोल गया. इसने अपने साथियों को तैयार किया और विधिवत रेकी के बाद शनिवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चोरों ने योग माता को नशीला पदार्थ सूंघाकर उनके हाथों से सोने का कड़ा तक उतार लिया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 22 लाख रुपये कीमत की नगदी व जेवर बरामद भी कर लिए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर बायपास स्थित योग माता आश्रम में शनिवार रात चोरी हुई थी.अगले दिन रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की.

तीनों आरोपी अरेस्ट

इसी दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए. पुलिस ने इनकी पहचान के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया. एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि यह वारदात इंदौर की रहने वाली महिला कुसुम उर्फ कल्याणी के कहने पर अंजाम दिया है. इसके पुलिस ने तीनों आरोपियों कुसुम, महेंद्र पवार और फैजल खान को अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने आश्रम में चोरी करने से मना कर दिया था, लेकिन कुसुम ने ज्यादा हिस्सा देने का लालच देकर उन्हें इसके लिए तैयार किया था.

दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे थे चोर

आरोपियों ने बताया कि वह आश्रम के पीछे वाले हिस्से से अंदर घुसे और सीढियों दरवाजा तोड़ कर सीधे योग माता के कमरे में पहुंचे थे. उन्हें कुसुम ने पहले ही बता दिया था कि जेवर और नगदी कहां रखे हुए हैं. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वारदात के वक्त उन लोगों ने योग माता को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था. टीवी की आवाज भी तेज कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथों से सोने का कड़ा तक निकाल लिया था. इस खुलासे के बाद एसपी उज्जैन ने थाना पुलिस और साइबर टीम को 30000 रुपये का इनाम दिया है.

Related Articles

Back to top button