ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मध्यप्रदेश

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को आएंगे ग्वालियर, दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सिंधिया के जयविलास पैलेस भी जायेंगे

ग्वालियर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर पधारेंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस दिन प्रात: काल लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति धनखड़ वायुसेना के विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर सुबह 11.25 बजे महाराज बाड़ा पहुंचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे।

इसके बाद प्रात: लगभग 11.45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंच कर महाराज जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर एक बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुंचेंगे और अपरान्ह लगभग 2.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button