ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
विदेश

पाकिस्तान में ही इमरान खान को बड़ा झटका, 66 फीसद आवाम कामकाज से असंतुष्ट

इस्लामाबाद। दुनियाभर में भारत विरोधी मुहिम चलाने वाले इमरान खान को अपने घर में ही बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय सर्वे में खुलासा हुआ है कि आधे से ज्यादा पाकिस्तानी आवाम इमरान खान को नापसंद करती है। पाकिस्तान की 66 फीसद आवाम इमरान खान की सरकार के कामकाज से असंतुष्ट नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण संस्था गैलप की पाकिस्तान इकाई द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि 66 फीसदी पाकिस्तानी इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। फरवरी में किए गए इस सर्वेक्षण में पाया गया कि सिर्फ 32 प्रतिशत लोग ही सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

पिछली सरकारों की तुलना में खराब प्रदर्शन

गैलप के सर्वेक्षण में 59 फीसदी लोगों ने कहा कि इमरान सरकार का प्रदर्शन पिछली सरकारों की तुलना में खराब है जबकि सिर्फ 22 फीसदी ने कहा कि मौजूदा सरकार बेहतर है। सर्वे में शामिल 62 फीसदी लोगों ने कहा कि पाकिस्तान सही दिशा में नहीं जा रहा है, जबकि 35 फीसदी लोगों का मानना है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

खैबर पख्तूनख्वा में अच्छे आंकड़े

गैलप सर्वे के मुताबिक, सिंध में 16 फीसदी, बलोचिस्तान में 13 फीसदी और पंजाब में 34 फीसदी लोगों ने ही इमरान सरकार के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ही 64 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इमरान सरकार से संतुष्ट हैं।

70 फीसदी पुरुष और 60 फीसदी महिलाओं

सर्वे में पाया गया कि इमरान सरकार के कामकाज से असंतुष्ट लोगों में पुरुषों की संख्या 70 फीसदी और महिलाओं की 60 फीसदी है। युवाओं में भी सरकार के काम को लेकर निराशा पाई गई। 30 साल से कम आयु के 66 फीसदी युवाओं ने कहा कि वे संघीय सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं।

परंपरागत वोटर भी नाराज

सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के परंपरागत वोटरों में से 76 फीसदी ने कहा कि देश सही दिशा में है, लेकिन इन्हीं वोटरों में से 26 फीसदी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि देश सही दिशा में जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button