ब्रेकिंग
Kawardha Crime News: कवर्धा पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा सर्चिंग अभियान; खाली प्लॉट में खुदाई कर निकाली... Kanker News: कांकेर में धार्मिक आस्था पर विवाद; ग्रामीणों का आरोप- बहिष्कार कर खेती और रोजगार से किय... Durg Police Success: दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; 60 लाख रुपये के 800 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटा... Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह...
देश

पीएम मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक, 2025 के बजट को लेकर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों से मुलाकात की. यह बैठक आगामी 2025-26 के केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित की गई थी. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में रोजगार, फार्मिंग प्रोडक्शन में सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.

2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है. बैठक में प्रमुख रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और कई क्षेत्रों में टिकाऊ जॉब क्रिएट के लिए रणनीतियों पर विचार किया गया.

फार्मिंग प्रोडक्टिविटी को लेकर हुई चर्चा

इस दौरान विशेषज्ञों ने फार्मिंग प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसरों का क्रिएट करने और निजी निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा, बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पब्लिक फंडिंग जुटाने और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ाने के लिए सुझाव दिए गए. इन सुझावों से भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस बैठक में कई अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों जैसे सुरजीत एस भल्ला, अशोक गुलाटी, सुदीप्तो मुंडल, धर्मकीर्ति जोशी, जनमेजय सिन्हा, मदन सबनवीस और अन्य ने अपनी राय दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को संसद में आगामी बजट पेश करेंगी.

क्यों बदल दी गई बजट पेश करने की तारीख?

भारत सरकार ने बजट प्रक्रिया में कई ऐतिहासिक बदलाव किए. वहीं साल 2017 से बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी गई. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि फरवरी के अंत में बजट पेश करने से नई नीतियों के काम को निपटाने के लिए समय कम मिलता था. साथ ही, रेलवे बजट को आम बजट में विलय कर अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही अलग रेल बजट की परंपरा समाप्त की गई. बजट पेश करने का समय भी शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया ताकि सदन में चर्चा के लिए ज्यादा मिले

Related Articles

Back to top button