ब्रेकिंग
पांढुर्णा: सीताफल के पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ शख्स, स्कूली बच्चों ने बचाई जान रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन

क्रिकेटर नहीं इस शादीशुदा डायरेक्टर के साथ सात फेरे लेंगी ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी!

‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं और बहुत जल्द उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों इसी साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

बता दें कि प्रकाश कोवलामुडी पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ‍िल्‍म में उनकी एक्स वाइफ भी उनके साथ नजर आईं थी। वहीं अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली से खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की रिलीजिंग से पहले और कुझ समय बाद तक अनुष्का  प्रभाष संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें सिर्फ खबरें ही रह गईं। बाद में एक्ट्रेस ने भी खुद इन बातों को अफवाह बताया था।

अब अनुष्का प्रकाश कोवलामुडी संग शादी को लेकर हैडलाइंस में बनी हुईं हैं। हालांकि, अभी तक ना तो अनुष्का की तरफ से और ना ही प्रकाश कोवलामुडी की तरफ से इस सच्चाई पर कोई बयान सामने आया है।

बता दें, अनुष्का और प्रकाश की मुलाकत फिल्म ‘साइज जीरो’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। इतना ही नहीं, कई बार अक्सर दोनों को एक-साथ भी स्पॉट भी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button