ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
विदेश

48 घंटे में एलन मस्क को डोनाल्ड ट्रंप के बैक-टू-बैक 2 झटके, भारत का कनेक्शन तो नहीं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के चुनाव प्रचार के दौरान एलन मस्क साथ रहे थे और उनके हर फैसले का समर्थन किया. इसके बदले में ट्रंप ने भी व्हाइट हाउस वापसी के बाद मस्क को सरकार में खास जगह दी है. लेकिन हाल के दिनों में डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बैक-टू-बैक 2 झटके दिए हैं.

बीते हफ्ते जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, वहां प्रधानमंत्री ने एलन मस्क से मुलाकात की थी. एलन मस्क की मुलाकात के बाद ये बात पूरी पक्की हो गई कि टेस्ला इंडिया आ रही है. अब टेस्ला ने पहले भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू की और अब उसने अपने शोरूम खोलने की जगह भी तय कर ली है. इस बात से ट्रंप खुश नहीं है और उन्होंने मस्क के इस फैसले को गलत बताया है. दूसरे और व्हाइट हाउस ने उन्हें बस एक कर्मचारी बताया है.

भारत में फैक्ट्री खोल मस्क ने गलत किया

एलन मस्क के इंडिया में टेस्ला की एंट्री के लिए कदम बढ़ाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क हाल में अमेरिका के एक टेलीविजन प्रेजेंटर सीन हैनिटी (Sean Hannity) को इंटरव्यू दे रहे थे. इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि एलन मस्क भारत में एक फैक्ट्री लगाते हैं, तो ये हमारे साथ सही नहीं बहुत गलत होगा. उन्होंने कहा कि एलन मस्क लिए वहां कार बेचना लगभग नामुकिन है. भारत 100 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी लेता है. ट्रंप इस बात की हामी मस्क ने भी भरी.

मस्क ट्रंप के सहारे मस्क टेस्ला को भारत लाना चाह रहे थे, लेकिन ट्रंप ने उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की है. ट्रंप के इस बयान के बाद मस्क का रुख क्या होगा, यह भी दिलचस्प रहने वाला है.

मस्क बस एक कर्मचारी

हाल के दिनों में खबरें आई थी कि ट्रंप प्रशासन में एलन मस्क को जरूरत से ज्यादा शक्ति दी गई है. जिसपर व्हाइट हाउस ने एक अदालती दस्तावेज में साफ किया कि एलन मस्क को किसी भी प्रकार के आधिकारिक फैसले लेने का अधिकार नहीं है. वह सिर्फ एक कर्मचारी हैं.

Related Articles

Back to top button