ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

कुएं पर पानी भरने गई थी पत्नी, पहुंचा पति, कहा- घर चलो… इनकार पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; मौत

झारखंड के रांची में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. पति-पत्नी के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई थी. ये मामला खूंटी जिला अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र कोचांग पंचायत के कैजरो टोला से सामने आया है. जहां पति-पत्नी में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को उसके ही मायके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

नागी सोय अपने ससुराल तुतुयू गांव से अपने मायके अड़की थाना क्षेत्र के ही कोचांग पंचायत के कैजरे टोला आई हुई थी. रविवार को नागी सोय का पति डेका सोय भी पत्नी के मायके आ गया. वह पत्नी से वापस अपने घर यानी ससुराल चलने के लिए कहने लगा. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच वापस घर लौटने को लेकर मामूली बहस हो गई. इसके बाद पत्नी नागी जैसे ही अपने घर से कुछ दूर स्थित गांव के ही एक कुएं पर पानी भरने के लिए गई. तभी उसके पति डेका सोय ने नागी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अड़की थाना की पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक पत्नी के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की और डेका उर्फ बिरसा सोय को गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया.

पहले पत्नी ने की थी पति की हत्या

हाल ही में झारखंड के ही पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनीपहाड़ गांव में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी कमली पहाड़ीन ने अपने पति लोफड़ा पहाड़िया की ईंट से कुचल कर हत्या की थी. इस दौरान उसने पति के प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरीके से कुचला था. इस मामले में पति की हत्या की आरोपी पत्नी कमली पहाड़ीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

Related Articles

Back to top button