ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

पंजाब में मार्च में आए 90 हजार NRI , कोरोना संक्रमण की आशंका; कैप्टन सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

जालंधरः विश्व के साथ-साथ भारत में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा बीमारी के अब तक 450 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, पंजाब में 90 हजार विदेशी नागरिकों के आने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिद्धू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मार्च माह में करीब 90 हजार एन.आर.आई. पंजाब में आए हैं। उनमें से ज्यादातर अपने लोकल संपर्क का फायदा उठाकर छिपे हुए हैं। आशंका है कि उन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही बलबीर सिद्धू ने केंद्र सरकार से पंजाब को डॉक्टर, वेंटिलेटर अन्य मेडिकल स्पेशलिस्ट और तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है। पंजाब ने केंद्र सरकार से राहत के तौर पर 150 करोड़ रुपए कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जारी करने की भी मांग की है। बता दे कि पंजाब में कोरोना वायरस के 23 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, एक की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button