ब्रेकिंग
मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म...
विदेश

पाकिस्तान को UAE से भीख में मिला एयरपोर्ट भारतीय हमलों में तबाह, देखिए तस्वीरें

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पहले पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया और जब पाकिस्तान ने बौखलाहट दिखाते हुए भारत पर हमले करने शुरू किए तो भारत ने जवाब देते हुए ऐसी बारूदी कार्रवाई की कि लाहौर, कराची से लेकर इस्लामाबाद भी दहल उठा. फजीहत से बचने के लिए पाकिस्तान ने काफी इसको छुपाना चाहा, लेकिन अब जब तस्वीरें सामने आई तो पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारत के शौर्य की मुहर लग चुकी थी.

भारत ने पाकिस्तान के अलग-अलग सैन्य ठिकानों को तो निशाना बनाया है. साथ उसे UAE की भीख में मिला एयरपोर्ट भी नहीं छोड़ा. पंजाब के रहीम यार खान जिले में शेख जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच दोस्ती का प्रतीक माना जाता है. उसे भारतीय हमलों में काफी नुकसान पहुंचा है.

एयरपोर्ट की सड़क पर हुआ 10 फीट का गड्ढा

रहीम यार खान जिला उपायुक्त खुर्रम जावेद ने बताया कि भारत ने शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. हमले में रॉयल लाउंज पूरी तरह नष्ट हो गया है. हवाई अड्डे पर जहां विमान खड़े होते हैं, वहां 10 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है. हवाई अड्डे के निकट रहने वाले निवासियों ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह करीब 4:15 बजे कई जोरदार विस्फोट सुने.

1993 में बना था एयरपोर्ट

शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को रहीम यार खान हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहीम यार खान में स्थित है. इसका नाम जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने हवाई अड्डे के निर्माण और रहीम यार खान में अपने महल तक सड़क के निर्माण के लिए पैसा दिया था.

Related Articles

Back to top button