ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

सदन में सबको हंसाने वाले अठावले घर में इस तरह खुद को रख रहे हैं व्यस्त

सदन में अक्सर सबको अपनी कविताओं से मंत्रमुग्ध और हास्य सुनाने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले खुद को व्यस्त रखने के लिए कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के बंद के बीच आठवले इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस में सुधार लाने के लिए कर रहे हैं। इसके लिए वह साइकिल चला रहे हैं और ध्यान का सहारा ले रहे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता इस दौरान किताबें पढ़ने और अपने किशोर बेटे के साथ खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं। आठवले ने कहा, कि मेरी दिनचर्या में टहलना, साइकिल चलाना, आधे घंटे के लिए ध्यान लगाना और पढ़ना शामिल है। मैं रोजाना की ताजा जानकारी भी हासिल करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि बंद में मैं अपने बेटे जीत के साथ रोजाना खेलता हूं। काफी लंबे समय के बाद मुझे उसके लिए समय मिला है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘ गो कोरोना गो’ के नारे भी लगाए थे। मंत्री ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत आपात स्थिति कोष में एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की है। मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में भी अपना दो महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button