ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
हिमाचल प्रदेश

लद्दाख: गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा, सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, 2 अधिकारी शहीद और 3 गंभीर रूप से घायल

लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. सेना के एक वाहन पर बोल्डर (पत्थर) गिर गया. इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में सवार दो अधिकारी शहीद हो गए और तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को एयरलिफ्ट किया गया. घायलों में 2 मेजर और 1 कैप्टन हैं. जवानों का काफिला दुरबुक से चोंगटास ट्रेनिंग यात्रा पर था.

ये हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उस वक्त हुआ जब दुरबुक से चोंगताश जा रहा सैन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसमें14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह शहीद हो गए. जबकि मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हुए हैं.

हादसे पर सेना का बयान

घायल जवानों को 153 GH, लेह ले जाया गया है. इस हादसे को लेकर भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि 30 जुलाई को करीब 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया. बचाव कार्य जारी है.

मई में रामबन में हुआ था भीषण हादसा

हाल के महीनों में सैन्य वाहन के साथ हुआ ये बड़ा हादसा है. इससे पहले इसी साल मई में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था. ये हादसा जिले में बैटरी चश्मा के पास हुआ था, जहां सेना का ट्रक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था. इस हादसे में 3 जवान शहीद हो गए थे. ये सैन्य ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था.

इस वजह से हादसे का शिकार हुआ था सैन्य वाहन

इसे लेकर अधिकारियों ने बताया था कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर सुबह 11:30 बजे हुआ था. सेना का ट्रक श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. ये हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक लोहे के ढेर में तब्दील हो गया था. जांच में ये बात सामने आई थी कि वाहन का संतुलन बिगड़ने की वजह से ये भीषण हादसा हुआ था.

Related Articles

Back to top button