ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

पंजाब में आज खुले रहेंगे दफ्तर, जल्द करवा लें काम

अमृतसर: आम आदमी पार्टी से नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा आमजन को हर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास में रहती हैं। 31 अगस्त को प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तिथि है, जिसके चलते प्रियंका शर्मा द्वारा मजीठा रोड स्थित अपने कैंप ऑफिस में एक बार फिर से प्रॉपर्टी टैक्स कैंप का आयोजन करवाया गया, जिसका लाभ प्राप्त करते हुए लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने के साथ-साथ कई उपभोक्ताओं ने नई सीवरेज कनैक्शन का आवेदन किया और कई लोगों ने अपने कनैक्शन को रैगुलर करवाने के लिए अपना आवेदन दिया।

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि कई लोग दफ्तरों के चक्कर काटने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे अधिक समय लगेगा, जिसको देखते हुए उन्होंने अपने कैंप ऑफिस में प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए चौथा कैंप लगवाया है। सरकार आपके द्वारा तहत दी गई इस सुविधा का लाभ प्राप्त करते हुए 331 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया है। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों तहत लोगों को सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए कैंपों का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुरु नगरी के विकास के लिए हर व्यक्ति अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स जरूर अदा करें। अभी भी दो दिन का समय बचा हुआ है, जिसमें बिना किसी जुर्माने और ब्याज के टैक्स भरा जाएगा। सरकार के द्वारा दी गई इस राहत का फायदा उठाते हुए सभी लोगों को 31 अगस्त से पहले पहले अपना प्रॉपर्टी टैक्स जरूर भरना चाहिए।

Related Articles

Back to top button