ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

कोरोना ने भारत में पकड़ी रफ्तार, इन 6 राज्यों में हालात सबसे ज्‍यादा खराब

दुनियाभर में तबाही मचा रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण(कोविड-19) ने भारत में रफ्तार पकड़ ली है, यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंच चुका है। तेजी से फैल रही इस महामारी ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 25 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 97 पर पहुंच गयी तथा 1364 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6412 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंच गई है। अब तक 504 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पिछले दो से चार दिनों में 6 राज्यो में संक्रमितों की तादाद दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबि​क कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 84 प्रतिशत केवल महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक से मिले हैं। मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

            राज्य              संक्रमित      ठीक हुए    मौत

  •  आंध्र प्रदेश ………348………6………….4
  • अंडमान निकोबार…11……….0…………0
  • अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0
  • असम………………29……….0………….0
  • बिहार………………39……….0………….1
  • चंडीगढ़…………….18……….7………….0
  • छत्तीसगढ़ …………10……….0………….0
  • दिल्ली ……………720……..25…………12
  • गोवा ………………7……….0…………..0
  • गुजरात…………….241…….26………..17
  • हरियाणा …………..169…….29………..3
  • हिमाचल प्रदेश……18……….2………….1
  • जम्मू और कश्मीर..158……..4…………4
  • झारखंड……………..13……….0…………1
  • कर्नाटक……………181…….28………..5
  • केरल………………357……..96……….2
  • लद्दाख………………15………10……….0
  • मध्य प्रदेश………..259……..0……….16
  • महाराष्ट्र……………1364…..125……..97
  • मणिपुर……………..2…………1……….0
  • मिजोरम……………1………….0……….0
  • ओडिशा ………….42………..2………..1
  • पुड्डुचेरी ……………5………….1………..0
  • पंजाब ……………101………….4……….8
  • राजस्थान ………463………..21…………3
  • तमिलनाडु………843………..21……….8
  • तेलंगाना ……….442………..35………..7
  • त्रिपुरा ……………1……………0………..0
  • उत्तराखंड ………33………….5………..0
  • उत्तर प्रदेश……..410……….31……….4
  • पश्चिम बंगाल ….116………..16……….5
  • कुल…………….6412…….504……..199

दिल्ली में केवल दो दिनों में ही संक्रमण की दर दोगुनी देखने को मिली। 2 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 223 थी। 4 अप्रैल को यह आंकड़ा बढ़कर 447 हो गया था। दिल्ली में निजामुद्दीन और शाहदरा इलाका अब भी कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button