ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
विदेश

100 तालिबानी कैदियों के तीसरे समूह को रिहा करने की तैयारी कर रही अफगान सरकार

काबुल। अफगानिस्तान सरकार 100 तालिबान कैदियों के तीसरे समूह को रिहा करने की तैयारी कर रही है। टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी आइएएनएस ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जावेद फैसल ने इसकी जानकारी दी लेकिन बिना ये बताए कि यह कब होगा।जावेद फैसल की ओर से यह टिप्पणी सरकार के 100 कैदियों के पहले जत्थे को रिहा करने के बाद आया, इसके अगले दिन 100 और कैदियों को भी रिहा गया।

सरकार ने शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 1500 तालिबान कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है। शांति मामलों के राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता नाजिया अनवरी ने कहा कि हम तालिबान को बातचीत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कानून के ढांचे के भीतर कोई कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों को प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

29 फरवरी को दोहा में साइन किए गए यूएस-तालिबान शांति समझौते के आधार पर तालिबान समूह के 5000 कैदियों को अफगान सरकार द्वारा रिहा किया जाना चाहिए और आंतकवादी समूह के 1,000 कैदियों को अफगान वार्ता शुरू करने के लिए छोड़ा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button