ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
विदेश

SCO बैठक में इमरान से हुई ऐसी चूक, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब उड़ाया मजाक

बिश्केकः किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की बैठक में चीन, रूस, अफगानिस्तान और भारत समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हुए। वहीं गुरुवार को इमरान खान ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कुछ ऐसी गलती कर दी जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर मजाक के पात्र बन गए। दरअसल शंघाई सहयोग संगठन के उद्घाटन समारोह में जब दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष एंट्री कर रहे थे तो हॉल में मौजूद नेता खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे लेकिन इस दौरान पाकिस्तानी पीएम अपनी सीट पर आराम से बैठे रहे।

हॉल में जब किर्गिस्तान के राष्ट्रपति व अन्य नेता पहुंचे तो पाकिस्तानी पीएम इमरान अपनी सीट से नहीं उठे जबकि अन्य नेता मेजबान देश के प्रमुख के स्वागत में खड़े थे। कई दूसरे नेताओं ने इमरान को खड़े होने के लिए कहा भी। इस पर वे एक बार खड़े भी हुए पर फिर से बैठ गए। इमरान की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर उनकी क्लास लगाई और ऐसे व्यवहार की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि इमरान ने विदेश में देश को शर्मिंदा कर दिया। जब हर कोई खड़ा था, वह बैठे रहे, ये गुरूर है, बदतमीजी है या बेवकूफी? एक अन्य यूजर ने लिखा कि इमरान खान ने साबित कर दिया कि वह कितने अपरिपक्व हैं, सारे राष्ट्राध्यक्ष अंतिम मेहमान के पहुंचने तक खड़े रहे लेकिन दो बार टोके जाने के बावजूद जिद्दी इमरान सीट पर बैठे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button