ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा निवेश करेगी एपीएल अपोलो! CM को सौंपा ₹1200 करोड़ का प्रस्ताव, जल्द बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग 1200 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा.

कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है. निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे को देखते हुए पेश किया गया है. बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा भी की गई.

एपीएल अपोलो ग्रुप ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों का एक आधुनिक चैरिटी अस्पताल भी जल्द शुरू करेगा, जिससे आम जनता को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना पहले से आसान- CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल है. छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन, लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की उपस्थिति बड़े औद्योगिक और विनिर्माण क्षेत्र के लिए वरदान है. बता दें कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ को एनर्जी और पर्यटन के सेक्टर में कई कंपनियों से प्रस्ताव मिले हैं.

Related Articles

Back to top button