ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

6th JPSC Result 2020: पत्‍नी बनी टॉपर तो पति को मिला 32वां स्‍थान, पहले ही प्रयास में JPSC में पाई सफलता

रांची। Suman Gupta become Topper of 6th JPSC Result हजारीबाग के बड़कागांव बादल निवासी गौतम कुमार के लिए जेपीएससी का परिणाम दोहरी खुशी लेकर आया है। पहले प्रयास में स्वयं तो सफल हुए ही हैं उनकी पत्नी सुमन गुप्ता को भी सफलता मिली है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि सुमन टॉपर बनी है तो पति गौतम ने 32 वां स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रयास में ही दोनों को सफलता मिली है। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन गुप्ता ने छठी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है।  वे वर्तमान में हजारीबाग मुख्य डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में गौतम रांची में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी हजारीबाग पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रही है। दोनों ने बताया कि वे मिलकर ही जेपीएससी की तैयारी कर रहे थे। गौतम के पिता बानी महतो किसान है। वहीं उनका छोटा बेटा अभी गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।

मंगलवार को छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें विभिन्न सेवाओं में कुल 325 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। छठी सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर सुमन गुप्ता के साथ-साथ उनके पति गौतम कुमार का भी चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ है। गौतम वर्तमान में रांची में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दोनों पति-पत्नी ने अपने पहले प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त की। गौतम को प्रशासनिक सेवा में 32वां रैंक प्राप्त हुआ है। सुमन का पोस्टल असिस्टेंट में चयन इंटरमीडिएट पास होने के बाद ही हो गया था। इसके बाद इग्नू से स्नातक की उपाधि हासिल की।

Related Articles

Back to top button