ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बिहार से बहार है, जेपी नड्डा के बाद नितिन नबीन दूसरे प्रदेश प्रभारी जो बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर: BJP को छत्तीसगढ़ से बड़ी उपलब्धियां मिली है. छत्तीसगढ़ के वर्तमान प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. हालांकि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रहते हुए ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयनित हुआ है. इससे पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जब BJP के अध्यक्ष बनाए गए थे तब वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर वह काम कर रहे.

छत्तीसगढ़ प्रभारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: BJP में मोदी के सफर की बात की जाए तो 2013 के बाद से जो हालात बने हैं उसमें छत्तीसगढ़ का जो भी प्रभारी बनाया गया उसे केंद्रीय नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी दी गई. 2013 में हुए छत्तीसगढ़ के चुनाव में प्रदेश स्तर पर बदलाव हुआ था. जेपी नड्डा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया था 2013 में BJP ने बड़ी जीत दर्ज की थी और रमन सिंह की सरकार बनी थी.

जेपी नड्डा के पार्टी और संगठन में काम करने को लेकर जो रणनीति रही उसके बाद BJP ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी. हालांकि ऐसा पहली बार हुआ था जब जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर ही BJP में अध्यक्ष बनाया गया. 2023 के हुए विधानसभा चुनाव में ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे और नितिन नबीन सह प्रभारी बनाए गए थे. नितिन नबीन के बेहतर कामकाज को लेकर ही 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई जबकि ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया.

बिहार से बहार है: BJP को बिहार से बहुत कुछ मिला है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरीके के परिणाम आए हैं उसने भाजपा की पूरी झोली भर दी. वर्तमान समय में BJP ने जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना है वह भी बिहार से आते हैं. छत्तीसगढ़ से उनका नाता BJP को मजबूती देने और जितवाने से ही जुड़ा है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में भी बिहार से ही बहार है.

BJP के नेता खुद कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी जितनी मजबूत हुई है उसके पीछे नितिन नबीन का सहयोग रहा है. नितिन ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ BJP को 2023 में प्रदेश के सह प्रभारी रहते हुए जीत दिलाई बल्कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ सीटों पर कब्जा किया.इतना ही नहीं नबीन ने छत्तीसगढ़ में हुए निकाय चुनाव में वैसी जगह से कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ कर दिया जो कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. एक मजबूत रणनीतिकार के तौर पर छत्तीसगढ़ में नितिन नबीन की नीतियां काम की और BJP के तीन इंजन की सरकार को बनाने में उनकी अहम भूमिका और प्लानिंग सफल रही.

2024 से और ज्यादा मजबूत हुई BJP: 2024 में नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ BJP का प्रभारी बनाया गया उसके बाद जिस तरीके के टास्क राज्य में पार्टी ने लिए उसने बड़े परिणाम दिए. छत्तीसगढ़ में चलाए गए सदस्यता अभियान में जितनी आबादी का राज्य छत्तीसगढ़ था और जितने सदस्यों की संख्या यहां जोड़ी गई वह पूरे देश में अपने आप में एक रिकॉर्ड था.

इसके लिए दिल्ली में नितिन नबीन को सम्मानित भी किया गया था. 2024 के हुए लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीट पर जीतकर नितिन नबीन ने बेहतर परिणाम BJP के खाते में डाला था. पार्टी के सदस्य संख्या की बात हो या फिर पार्टी में संगठन को मजबूत करने की, सदस्यों को निर्वाचित करने की या फिर संगठन को पूरे राज्य में मजबूती से खड़ा करने की, यह सभी काम नितिन नबीन ने बहुत आसानी से छत्तीसगढ़ में निपटा दिए.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नितिन नबीन ने राज्य की भाजपा को बहुत मजबूती दी है. वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साहू ने बधाई देते हुए कहा कि आपका दायित्व, आपके संगठन का अनुभव, समर्पण और कार्य कुशलता का परिणाम है कि आप इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं.

यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि युवा नेतृत्व को लेकर BJP आई है और यह सिर्फ BJP में ही हो सकता है. छत्तीसगढ़ प्रभारी रहते हुए नितिन नबीन ने BJP को बहुत मजबूत किया है और उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में संगठन और सरकार मजबूती से चल रही है– प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

छत्तीसगढ़ का पर्याप्त नेतृत्व है: केंद्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के डब्बे की बात को लेकर किरण सिंह देव ने कहा कि नितिन नबीन हमारे प्रभारी के तौर पर ही वहां गए हैं. साथ ही हमारे दो उपाध्यक्ष भी वहां हैं, मंत्री के तौर पर टोकन साहू केंद्र में हैं तो छत्तीसगढ़ की तरफ से पर्याप्त नेतृत्व वहां पर है.

नितिन हमारे लिए शुभ हैं: नितिन नवीन के BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नितिन हमारे लिए शुभ हैं. नितिन गडकरी को जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था तो हमारी केंद्र में सरकार बनी थी, अब एक बार फिर नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है जो हमारे लिए शुभ संकेत है कि केंद्र में हमारी सरकार बनने वाली है.

Related Articles

Back to top button