ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
पंजाब

लुधियाना में बर्फीली हवाओं और कोहरे का रेड अलर्ट, तेज रफ्तार जीवन को लगी ब्रेक

लुधियाना : शुक्रवार को दिन भर चली तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं के साथ आसमान से लगातार घिर रहे घने कोहरे के महानगर की तेज रफ्तार जीवन को ब्रेक लगाकर रख दी। लुधियानवियों को सारा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों के हाथ-पांव बर्फ की तरह ठंडे पड़ते लगे हैं।

शुक्रवार को दिनभर हालत यह बने रहे कि लोग सूरज देवता की एक झलक देखने के लिए भी इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे बादलों के सीना चीर कर सूरज की हल्की किरणे कुछ देर के झलक दिखाने के बाद आलोप हो हुए और लोग धूप सेंकने तक के लिए तरसते नजर आए। ऊपर से चल रही बर्फीली हवाओ ने ठंड के कहर को और भी बढ़ा कर रख दिया और लोग विशेष कर बुजुर्ग और बच्चे दिन में ही बेड पर रजाईया लेकर लेट गए। वहीं आसमान से गिरने वाले घने कोहरे के कारण सड़कों पर सफर कर रहे वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा इस दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण वाहन चीटियों की तरह रेंगते हुए दिखाई दिए और चालक दिन में ही अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम विभाग की माहिर डाक्टर पवनीत कौर किंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा आसमान से गिरने वाले घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 से 22 दिसंबर तक लुधियाना को छोड़कर आसपास के कुछ इलाकों में बरसात होने की संभावना है ऐसे में आने वाले दो-तीन दिनों तक शहर वासियों को घने कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button