ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
झारखण्ड

क्यूआर कोड स्कैन करते ही हो जाएगा समस्याओं का समाधान, कोडरमा जिला प्रशासन ने जारी किया MEETA ऐप

कोडरमा: आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोडरमा जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है. जिला प्रशासन तक समस्या पहुंचाने और समस्याओं के समाधान को पूरी तरह से डिजिटल करते हुए एक ऐप मीता लॉन्च किया गया है.

ऐप के जरिए की जा रही मॉनिटरिंग

आम लोगों की समस्या और उनके समाधान की प्रक्रिया को डिजिटल करते हुए कोडरमा जिला प्रशासन ने मीता ऐप लॉन्च किया है. जिसके जरिए आम लोग अपनी समस्याओं को घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं और उन समस्याओं के समाधान की जानकारी भी शिकायतकर्ता तक आसानी से इस ऐप के द्वारा पहुंच रही है. ऐप के जरिए न सिर्फ लोगों की समस्याओं का समाधान आसान हुआ है, बल्कि इस ऐप के जरिए उपायुक्त भी सभी विभागों की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग कर पा रहे हैं.

मीता ऐप से आम लोगों को मिलेगी राहत

अब तक जनता दरबार के माध्यम से शारीरिक रूप से उपस्थित होकर ही लोग अपनी समस्या उपायुक्त तक पहुंचा पाते थे, जिसमें कई बार लोगों को परेशानी भी होती थी. उपायुक्त की व्यस्तता के कारण शारीरिक रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्या बताने जनता दरबार में कोसों दूर से आए कई फरियादियों को कई बार निराश होकर लौटना पड़ता था. लोग भी यह मान रहे हैं कि इस ऐप के माध्यम से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया डिजिटल हो गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी.

ऐप के जरिए लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो रहा

मीता ऐप लॉन्च करने के साथ ही इसका एक पोर्टल और क्यूआर कोड भी जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है ताकि आसानी से लोग घर बैठे इसका इस्तेमाल कर सके. ऐप के जरिए लोग अपनी समस्याएं जिला प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी हो पा रहा है.

Related Articles

Back to top button