ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

यूपी के सबसे Hot-Spot जिला आगरा में संक्रमिताें की संख्या 500 पार, 15 लाेगाें की माैत

आगरा: ताजनगरी आगरा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिले में शनिवार सुबह 25 नए केस सामने आने से कुल पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 526 पहुंच गई है। जबकि जिले में 15 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 130 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में 396 एक्टिव केस हैं। 6848 से अधिक लाेगाें की जांच हाे चुकी है । जिला प्रशासन द्वारा 39 हाट स्पाट एरिया में लगातार निगरानी की जा रही है।

इससे पहले जिलाधिकारी आगरा प्रभुनाथ सिंह ने जिले में 501 केस की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जो नए मामले सामने आए हैं वे नजदीकी व्यक्ति से संक्रमण का शिकार हुए हैं।

PunjabKesari

इससे पहले शुक्रवार को 22 नए केस संक्रमित निकले तो नौ हॉटस्पॉट बढ़ा दिए गए हैं। इन इलाकों में सैंपलिंग का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, शहर में अबतक 124 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आगरा में अभी तक सात हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

अप्रैल के पहले दिन कमला नगर का एक डॉक्टर पॉजिटिव निकला था लेकिन मई के पहले ही दिन 22 कोरोना संक्रमित मिल गए। पिछले तीन दिनों में 110 केस मिले। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर ‌501 तक पहुंच गया। गुरुवार को अभी तक के सबसे ज्यादा 56 केस मिले थे। तब मात्र 24 घंटे में 75 कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। शुक्रवार को 22 नए केसों ने प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है।

ये हैं नये केस-
1. दयालबाग गैस एजेंसी का हॉकर।
2. इरादतनगर क्षेत्र के बैंक का मैनेजर।
3. थाना सिकंदरा का चीता मोबाइल का सिपाही।
4. थाना छत्ता में डॉयल 112 का सिपाही।
5. 108 एम्बुलेंस का चालक।
6. थाना मलपुरा के ककुआ क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा लोग।
7. 10 सब्जी व फल विक्रेता।
8. थाना सिकंदरा का एंटी रोमियो की गाड़ी का चालक सिपाही।
9. एक दर्जन के करीब स्वास्थ सेवाएं से जुड़े लोग।

आगरा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कपड़ा व्यापारी की गई जान
एक बार फिर आगरा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसकी वजह से कपड़ा व्यापारी मुकेश गोयल की जान चली गई। मुकेश की मौत का कारण इलाज का अभाव बताया जा रहा है। मामले की जांच में 02 डॉक्टरों को भी दोषी पाया गया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन के पास रिपोर्ट भेजी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने कड़े निर्देश दिए हैं। बता दें कि शहर के 39 अति संवेदनशील हॉट स्पॉट पर आगरा प्रशासन काम कर रहा है।

इससे पहले बुधवार को एक पुलिसकर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उनके साथ के तीन अन्य सिपाहियों और करीबी लोगों को पृथक-वास केंद्र में भेज दिया गया है। इस बीच आगरा के पूर्व 11 ‘हॉट-स्पॉट’ क्षेत्र अब ग्रीन जोन में शामिल हो गये हैं। ग्रीन जोन में सामान्य लॉकडाउन के नियम लागू रहेंगे। पूर्व के 11 हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में विगत 28 दिन में कोई नया मामला सामने नहीं आने पर ये हॉटस्पाट क्षेत्र अब ग्रीन जोन में बदल गये हैं।

यूपी का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना आगरा 
लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद आगरा अब यूपी का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। आगरा में बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने और सख्ती बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल है। पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सड़कों पर उतार दिया गया है। साथ ही अब शहर में सब्जी व दूध बेचने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने पर एफआईआर दर्ज होगी। रविवार को दो सब्जी विक्रेताओं में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। साथ ही शहर की तीन सब्जी मंडियों को भी बंद कर दिया गया है।

दरअसल, रविवार को फ्रीगंज इलाके में एक सब्जी बेचने वाले में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चमन लाल बाड़ा इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही 1000 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद देर रात एक और सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि हुई। विजय नगर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेंचने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही कहा गया है कि बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

Related Articles

Back to top button