खाड़ी देशों से फंसे लोगों को लाने के लिए नेवी के 14 युद्धपोत तैयार

वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने बताया है कि खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए इंडियन नेवी के 14 युद्धपोत तैयार हैं। इनमें से चार वेस्टर्न नेवल कमांड, चार ईस्टर्न नेवल कमांड और तीन साउदर्न नेवल कमांड के युद्धपोत हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 37,336 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 26,167 लोगों का इलाज जारी है। 9950 लोग ठीक हो गए हैं और 1218 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई। एक दिन देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
-
02:55 PM
आजादपुर मंडी में लोगों की स्क्रीनिंग
दिल्ली के आजादपुर मंडी में मेडिकल टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान ने बताया कि अब तक लगभग 750 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। डॉक्टर मंडी में मौजूद सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे और जो भी लोग संदिग्ध पाए जाएंगे उनकी कोरोना की जांच भी की जाएगी।
दिल्ली: आजादपुर मंडी में मेडिकल टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान ने बताया कि अब तक लगभग 750 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। डॉक्टर मंडी में मौजूद सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे और जो भी लोग संदिग्ध पाए जाएंगे उनकी कोरोना की जांच भी की जाएगी।
ANI_HindiNews के अन्य ट्वीट देखें -
02:53 PM
नांदेड़ में हुज़ूर साहिब से पंजाब के होशियारपुर लौटे 37 लोग संक्रमित
महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुज़ूर साहिब से लौटने के बाद पंजाब के होशियारपुर में अब तक 37 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिला कलेक्टर आपनीत रियात ने इसकी जानकारी दी है।
37 people have been tested positive for #COVID19 so far in Punjab’s Hoshiarpur after returning from Huzur Sahib in Nanded of Maharashtra: District Collector Apneet Riyait
77 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
02:30 PM
17 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ान पर रोक
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 17मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर रोक बढ़ाने के लिए सर्कुलर जारी किया।
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) issues circular to extend the prohibition of domestic & international commercial flight operations till May 17.
68 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
02:14 PM
लॉकडाउन के दौरान गुजरात के राजकोट में स्कूल खुला
लॉकडाउन के दौरान गुजरात के राजकोट के पारडी क्षेत्र में आज एक स्कूल खुला और अपने परीक्षा परिणाम लेने के लिए लगभग 100 छात्र स्कूल पहुंचे। राजकोट के जिला पंचायत समिति के अध्यक्ष केडी पडरिया ने कहा, जांच चल रही है और जिम्मेदार व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।
Gujarat: A school in Rajkot’s Pardi area opened today and around 100 students attended the school to take their test results amid #COVID19 lockdown. K D Padariya, Chairman Zilla Panchayat Samiti, Rajkot says, “Investigation is underway&person responsible will be punished”.
113 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
02:03 PM
गोवा में 3 अप्रैल के बाद एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार 3 अप्रैल के बाद गोवा में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 17अप्रैल के बाद हमारे जितने पॉजिटिव केस थे वो सभी ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
No case of #COVID19 has been reported in Goa after April 3 & all the patients were cured & discharged till April 17. Tourism activities will not be allowed in Goa till May 17: Goa Chief Minister Pramod Sawant
178 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
02:00 PM
ओडिशा में अब तक 156 मामलों की पुष्टि
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जाजपुर में आज कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 156 हो गई है। इसमें से 100 लोगों का इलाज जारी है, 55 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।
Two new positive #COVID19 cases reported in Jajpur today. Total number of positive cases in the state rise to 156 including 100 active cases, 55 cured/discharged and 1 death: Odisha Health Department
28 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
01:16 PM
बीएस येदियुरप्पा की कोरोना वायरस को लेकर बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चयनित जिलों में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की।
Karnataka Chief Minister B S Yediyurappa today held a meeting through video conferencing with district ministers, MPs, MLAs and district collectors of selected districts to review the current situation of #COVID19 in the areas.
25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
01:12 PM
दिल्ली : एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार कापसहेड़ा में डीसी कार्यालय के पास ठेके वाली गली की एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बिल्डिंग के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 19 अप्रैल को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था।
41 people from a building in Theke Wali Gali near the DC office in Kapashera, have tested positive for COVID19. The building was sealed on April 19 after one person from the building tested positive: Office of DM Delhi South-West
162 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
12:53 PM
खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए इंडियन नेवी के 14 युद्धपोत तैयार
वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने बताया है कि खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए इंडियन नेवी के 14 युद्धपोत तैयार हैं। इनमें से चार वेस्टर्न नेवल कमांड, चार ईस्टर्न नेवल कमांड और तीन साउदर्न नेवल कमांड के युद्धपोत हैं।
We’ve kept 14 warships ready for this (evacuation from Gulf). 4 of them in Western Naval Command, 4 in Eastern Command&3 in the Southern Command. We have a number of warships ready (for evacuating Indian citizens from Gulf countries): Navy Vice Chief Vice Admiral G Ashok Kumar
30 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
12:30 PM
मुंबई में INS आंग्रे पर कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए
मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं। इनमें 12 पहले ही डिस्चार्ज हो गए हैं। 26 का इलाज जारी है। किसी वॉरशिप या सबमरीन पर कोई केस सामने नहीं आया है। इसकी जानकारी वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने दी है।
At INS Angre in Mumbai, we’ve had a total of 38 COVID19 positive cases. Of these, 12 have already been discharged from hospital while 26 are undergoing treatment. There have been no positive case on any of our warships&submarines: India Navy Vice Chief Vice Admiral G Ashok Kumar
72 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
12:19 PM
संकट के दौर से गुजर रहा उत्तराखंड का परिवहन सेक्टर
उत्तराखंड में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड का परिवहन सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है। इसे संकट से उभारने के लिए राज्य ने केंद्र से पैकेज की मांग की है। चारधाम की यात्रा करने हर साल यहां लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार सब बंद है।
उत्तराखंड: देश में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड का परिवहन सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है, इसे संकट से उभारने के लिए राज्य ने केंद्र से पैकेज की मांग की है। चारधाम की यात्रा करने हर साल यहां लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार सब बंद है।
34 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
12:01 PM
रेलवे कर्मचारियों ने शुरू किया मरम्मत का काम
तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच रामेश्वरम में आज रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे ब्रिज का रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
Tamil Nadu: Maintenance and repair work at Pamban Railway Bridge being carried out by the railway employees today in Rameswaram, amid #COVID19 lockdown.
168 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
11:55 AM
सबसे बुरा समय बीत चुका है- प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि मुझे लगता है कि सबसे बुरा समय बीत चुका है लेकिन जब तक बीमारी पूरी तरह से समाहित नहीं हो जाती, तब तक हमें सभी सावधानियों और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए।
I think the worst is over. But till the time the disease is not completely contained, we should continue to follow all precautions and guidelines: Union Minister Prakash Javadekar
60 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
11:47 AM
आंध्र प्रदेश- 24 घंटों में सामने आए 62 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 62 नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 1525 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं यहां मरने वालों की तादाद भी बढ़कर 33 तक पहुंच गई है।62 new #COVID19 cases reported in Andhra Pradesh in the last 24 hours, taking the total number of positive cases in the state to 1525. The death toll stands at 33: Andhra Pradesh Health Department
32 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
11:38 AM
PM मोदी ने की थाईलैंड के प्रधानमंत्री से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को थाईलैंड के पीएम प्रयुत चान-ओ-चा के साथ कोरोना वायरस महामारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और थाईलैंड मौजूदा संकट से उत्पन्न बहुपक्षीय चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे। -
11:22 AM
नांदेड़- गुरुद्वारा में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा लंगर साहिब में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 20 लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
20 test coronavirus positive in Nanded gurdwara: Official
120 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
11:15 AM
ओडिशा में 5 नए मामले सामने आए
ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह मामला ओडिशा के जाजपुर जिले में आया है।राज्य में अब तक कुल 154 मामले सामने आ चुके हैं।
Five more persons, including two women, test positive for COVID-19 in Odisha’s Jajpur district, taking total number of such cases in state to 154: Officials
41 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
11:01 AM
महाराष्ट्र- जालना में 3 SRPF जवान कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के जालना में तीन एसआरपीएफ सहित पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको मिलाकर जालना में कोरोना मरीजों की संख्या 8 तक पहुंच गई हैं।
-
10:27 AM
झारखंड में अब तक 113 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ ने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस के 113 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।
Till now, there are a total of 113 COVID19 positive cases, 2 deaths in Jharkhand: State’s Health Department
25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
10:16 AM
दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में – सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार 10 से ज्यादा केस अगर किसी ज़िले में हैं तो उसको रेड ज़ोन माना जाता है। दिल्ली में 11 ज़िले हैं और सभी रेड ज़ोन में आते हैं। रेड ज़ोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी।
10 से ज्यादा केस अगर किसी ज़िले में हैं तो उसको ‘रेड ज़ोन’ माना जाता है। दिल्ली में 11 ज़िले हैं और सभी रेड ज़ोन में आते हैं। रेड ज़ोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन #CoronavirusLockdown
ANI_HindiNews के अन्य ट्वीट देखें -
09:52 AM
राजस्थान में 12 नए मामले सामने आए
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 2678 हो गई है और 65 लोगों की मौत हो गई है। 1116 लोग ठीक हो गए हैं और 714 डिस्चार्ज हो गए हैं।
Test results of 68 more jawans have shown them COVID-19 positive. All jawans are attached to a battalion having camp in East Delhi. Total positive cases in this battalion have reached 122 and overall figure of COVID-19 cases in CRPF is 127, including 1 recovered and 1 death: CRPF
101 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
09:43 AM
CRPF के 127 जवान कोरोना से संक्रमित
सीआरपीएफ के 68 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी जवान पूर्वी दिल्ली के एक बटालियन के शिविर से जुड़े हुए हैं। इस बटालियन में अब तक 122 मामले सामने आ गए हैं और अभी तक सीआरपीएफ के 127 जवान संक्रमित हो गए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है और एक मरीज ठीक हो गया है।
Test results of 68 more jawans have shown them COVID-19 positive. All jawans are attached to a battalion having camp in East Delhi. Total positive cases in this battalion have reached 122 and overall figure of COVID-19 cases in CRPF is 127, including 1 recovered and 1 death: CRPF
101 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
09:17 AM
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले, गुजरात में 4700 से ज्यादा हुई मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इसमें से मरने वालों की संख्या 485 हो गई है। अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं। गुजरात में 4721 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 735 लोग ठीक हो गए हैं और 236 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 3738 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1167 लोग ठीक हो गए हैं और 61 लोगों की मौत हो गई है।
-
09:16 AM
पिछले 24 घंटे में भारत में 2200 से अधिक मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई। एक दिन देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
2293 new cases, 71 deaths in the last 24 hours; this is the highest number of cases reported in one day: Ministry of Health and Family Welfare https://twitter.com/ANI/status/1256424451475996673 …
ANI✔@ANI
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 37336 including 26167 active cases, 9950 cured/discharged/migrated and 1218 deaths: Ministry of Health and Family Welfare
376 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
09:14 AM
भारत में 37,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 37,336 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 26,167 लोगों का इलाज जारी है। 9950 लोग ठीक हो गए हैं और 1218 लोगों की मौत हो गई है।
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 37336 including 26167 active cases, 9950 cured/discharged/migrated and 1218 deaths: Ministry of Health and Family Welfare
145 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
08:34 AM
नासिक से मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी मजदूर मेडिकल तौर पर फिट
भोपाल के एसडीएम ने बताया कि नासिक से मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंचे ट्रेन में मध्यप्रदेश के 28 जिलों के 347 श्रमिक हैं। सुबह 5:45 पर ट्रेन पहुंची थी। सभी लोग मेडिकल तौर पर फिट हैं। अब उन्हें बस में रवाना किया जा रहा है। जैसे ही ये लोग अपने-अपने ज़िले में पहुंचेंगे उनकी फिर स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद ये क्वारंटाइन सेंटर पर जाएंगे।
Madhya Pradesh: A’Shramik Special train’ carrying migrant labourers arrived at Misrod railway station (near Bhopal) from Nashik, Maharashtra today. All passengers will be screened by health officials before departure to their respective districts in the state. #COVID19Lockdown
MP: 347 migrant labourers belonging to 28 Dists arrived at Misrod railway stn (near Bhopal) from Nashik, today. SDM Bhopal says,”All passengers declared fit after health screening. They’re now proceeding to their respective districts where they’ll again undergo health screening”.
33 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
08:24 AM
पुणे में 68 साल के व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पुणे में 68 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। जिले में अबतक 100 लोगों की मौत हो गई है।
A 68-year-old patient who had tested positive for COVID19 passes away in Pune. The cause of death is acute respiratory failure due to ARDS with Myocarditis with COVID19 infection. Total death toll in Pune district is now 100: Pune Health officials, Maharashtra
48 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
08:11 AM
आगरा में 22 नए मामले सामने आए, अब तक 501 मामले सामने आए
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार आगरा में कोरोना वायरस (COVID-19) के 22 नए मामले सामने आ गए हैं। जिले में अब तक 501 मामले सामने आ गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है। अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। 126 लोग ठीक हो गए हैं।
-
07:50 AM
नासिक से प्रवासी मज़दूरों को लेकर मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन
मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र के नासिक से प्रवासी मज़दूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन भोपाल के पास मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंची। सभी यात्रियों को राज्य में उनके संबंधित जिलों के लिए रवाना करने से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।
Madhya Pradesh: A’Shramik Special train’ carrying migrant labourers arrived at Misrod railway station (near Bhopal) from Nashik, Maharashtra today. All passengers will be screened by health officials before departure to their respective districts in the state. #COVID19Lockdown
78 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
07:40 AM
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1800 से ज्यादा मौतें
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1883 लोगों की मौत हो गई है।
#BREAKING The coronavirus death toll in the US climbs by 1,883 in the past 24 hours, a tally by Johns Hopkins University shows
106 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं -
07:30 AM
मुंबई में 9,081मामले सामने आए
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार महाराष्ट्र में सामने आए 11,506 मरीजों में से केवल मुंबई में 9,081मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नासिक डिवीजन में 365 मामले, पुणे डिवीजन में 1,456, कोल्हापुर डिवीजन में 55, औरंगाबाद डिवीजन में 189, लातूर डिवीजन में 20, अकोला डिवीजन में 169, नागपुर डिवीजन में 144 मामले सामने आए हैं।
-
07:22 AM
महाराष्ट्र में एक दिन में सामने आए 1,008 नए मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के एक ही दिन में 1,008 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इस दौरान 26 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई। 106 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
-
07:08 AM
भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9065 लोग ठीक हो गए हैं और 25148 लोगों का इलाज जारी है और 1152 लोगों की मौत हो गई है।









