ब्रेकिंग
शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न...
पंजाब

Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये डराने वाला कारण

गुरदासपुर: इस साल मौसम में आए तेज बदलाव के कारण गुरदासपुर जिले में मार्च के पहले हफ्ते के दौरान ही गर्मी महसूस होने लगी है। जहां सर्दी के मौसम में सामान्य से कम बारिश होने के कारण लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ा, वहीं अब तापमान में अचानक हुई वृद्धि ने गर्मी की आमद का एहसास करवा दिया है।

मौसमी आंकड़ों के मुताबिक इस समय गुरदासपुर में दिन का औसत तापमान लगभग 35 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया जा रहा है, जबकि पिछले वर्षों के दौरान इन दिनों में दिन का तापमान औसतन 29 से 30 डिग्री सैंटीग्रेड के दरमियान रहता था। इस तरह तापमान में लगभग 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जो मौसमी बदलाव का साफ संकेत माना जा रहा है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दी के मौसम के दौरान सामान्य से कम बारिश होने के कारण मिट्टी में नमी की कमी आ गई है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी ओर होली के नजदीकी दिनों में आमतौर पर मध्यम या भारी बारिश होने की परंपरा रही है, लेकिन इस साल यह त्यौहार भी सूखा ही निकल गया है। बारिश की कमी के कारण मौसम में आ रहा यह बदलाव लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा प्रभाव कृषि पर भी पड़ सकता है। बढ़ते तापमान और नमी की कमी के कारण रबी फसलों की पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की दाना बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और पैदावार घट सकती है। मार्च के शुरू में ही बढ़ी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। दिन के समय धूप की तीव्रता बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर के वक्त बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कुछ कम होने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़ता तापमान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन, थकान और सिरदर्द बगैरह का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में इस तरह का अचानक बदलाव जलस्रोतों, जीव-जंतुओं और कुल पर्यावरण पर भी प्रभाव डाल सकता है। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button