ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

उत्पीड़न से दुखी IAS रानी नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती ने कहा-ये अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है

लखनऊ: कई नेताओं के समर्थन के बावजूद हरियाणा की महिला आईएएस अफसर रानी नागर ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जाहिर किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा की महिला आईएएस अफसर रानी नागर को, ‘नौकरी के दौरान अपनी जान को खतरा’ के कारण अन्तत: अपनी नौकरी से ही इस्तीफा देकर वापस अपने घर यूपी लौट आना पड़ा है, जो अति-दु:खद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण। महिला सुरक्षा व सम्मान के मामले में ऐसी सरकारी उदासीनता व अन्यों की चुप्पी क्यों?
PunjabKesari

इससे पहले 26 अप्रैल काे मायावती ने केंद्र और हरियाणा सरकार से मांग की थी कि रानी नागर द्वारा अपने कुछ उच्च अधिकारियों पर लगाए गए उत्पीडऩ का मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘
PunjabKesari

PunjabKesari

मायावती के ट्वीट के बाद राष्ट्रीय स्तर पर छाया मामला 
मायावती का ट्वीट आने के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर छा गया था। मायावती के ट्वीट के बाद भाम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, कांग्रेस नेता समेत कई राजनेताआें ने रानी के पक्ष में समर्थन किया था। बता दें कि रानी नागर गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव की मूल निवासी हैं और मायावती भी इसी गांव की रहने वाली हैं। बादलपुर गांव के लोगों ने यह पूरी जानकारी बसपा सुप्रीमो मायावती तक पहुंचाई। जिसके बाद शनिवार को मायावती ने रानी नागर के पक्ष में ट्वीट किए हैं।

क्या है मामला?
रानी नागर हरियाणा कैडर की वर्ष 2014 की आईएएस अधिकारी हैं। रानी ने 24 अप्रैल की सुबह करीब 4:00 बजे अपने फेसबुक वॉल पर लिखा। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में नौकरी नहीं कर पा रही हैं। उन्हें और उनकी बहन की जान को खतरा है। वे लॉकडाउन के कारण अपनी नौकरी नहीं छोड़ पा रही हैं। लॉकडाउन के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। फेसबुक पोस्ट के बाद यह पूरा प्रकरण मीडिया में छा गया।

Related Articles

Back to top button