ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कृषि लोकोत्सव में फैली भारी अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के बीज... बड़वानी: धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश करता बड़वानी का प्राचीन श्री सांवल... Indore News: शहीद टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते वक्त फफक पड़े आईपीएस पुनीत गहलोत, परिवार का रो... छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मैदान में कला, सं... Janjgir Champa Patwari Strike Action: जांजगीर-चांपा में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख, ... सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाने वाले अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का बेमेतरा पुलिस ने किया ब... कवर्धा: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से, कबीरधाम जिले में प्रशासनिक तै... Dantewada Tourism News: बस्तर की बदलती तस्वीर, डेनमार्क से पहली बार दंतेवाड़ा के झिरका पहुंचे चार वि... अर्नब चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा, प्रभावित किसान... Kabirdham Wildlife Attack News: कबीरधाम में वन्यजीवों का आतंक, छपरी गांव में सियार के हमले से ग्रामी...
पंजाब

रिश्तों का कत्ल! दादी के पास सोने की जिद कर रहा था मासूम, पत्थर दिल मां ने दे डाली खौफनाक मौत।

जालंध: गांव सोहल जगीर में एक दिल दहला देने वाले मामले में कोर्ट ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाली मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 8 जून 2020 का है। जानकारी के अनुसार, मृतक अर्शप्रीत सिंह अपनी दादी चरणजीत कौर के बेहद करीब था और अक्सर उनके साथ सोने की जिद करता था।

इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी होता रहता था। घटना वाली रात करीब 9:30 बजे अर्शप्रीत अपने दादा-दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मां ने गुस्से में आकर बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि मां मौके से फरार हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने कुलविंदर कौर को दोषी करार दिया। अदालत ने इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में सख्त सजा जरूरी है, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए।

Related Articles

Back to top button