ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

Kailash Vijayvargiya on Bengal: बंगाल में BJP की बढ़त देख भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; ममता बनर्जी पर दिया बड़ा बयान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिल रही बढ़त पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। चुनावी रुझानों के बीच विजयवर्गीय की आंखें नम हो गईं और उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, मुझे खुद अंदाजा नहीं है कि मुझे कितनी खुशी हो रही है। यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि देश के लिए एक बड़ा तोहफा है।

विजयवर्गीय ने अपने पश्चिम बंगाल के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेहद कठिन परिस्थितियों में काम किया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ भी कई तरह के प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिनमें गंभीर आरोप भी शामिल थे।

इस दौरान विजयवर्गीय ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह परिणाम उसी का संकेत है।

विजयवर्गीय के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है।  उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button