ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

आगरा: सेंट्रल जेल में 10 कैदी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, संक्रमितों की संख्या हुई 777

आगरा: ताज नगरी आगरा के सेंट्रल जेल में 10 कैदियों के संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया है। मंगलवार को 12 कैदियों की दूसरी जांच रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद 100 कैदियों को क्वारंटाइन करवा दिया गया। 14 कैदी पहले से ही क्वारंटाइन थे, जिनमें से 10 अब संक्रमित मिले हैं।

आगरा में संक्रमितों की संख्या 777 हुई
मंगलवार को 12 नए केस सामने आने के बाद आगरा में संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है। अभी तक 383 कैदी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि जिले में संक्रमण से अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

100 लोगों को जेल प्रशासन ने किया आइसोलेट 
गौरतलब है कि सेंट्रल जेल के मृत संक्रमित बंदी के बैरक में रह रहे 100 लोगों को जेल प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया। सेंट्रल जेल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के दिशा निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही जेल स्टाफ के 16 लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

हाल ही में कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत 
बता दें झांसी निवासी हत्या के मामले में सजायाफ्ता 60 वर्षीया बंदी को दिसंबर 2019 में सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। 3 मई को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने जब उसकी कोरोना जांच करवाई तो वह पॉजिटिव निकला। 9 मई को कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने मृत बंदी के बैरक में रहने वाले 14 बंदियों को क्वारंटाइन कर दिया।

Related Articles

Back to top button