ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
छत्तीसगढ़

Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ

मुंगेली जिले के लोरमी इलाके से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा दुकान के भरोसेमंद कर्मचारी ने दुकान के गल्ले से ही डेढ़ से दो लाख रुपये पार कर दिए। चोरी का यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

📝 क्या है पूरा मामला?

घटना लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र की है। दुकान मालिक लखन साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ‘ओम कलेक्शन’ नामक दुकान के गल्ले से लगातार पैसे गायब हो रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दुकान में लगे CCTV फुटेज को बारीकी से खंगाला, जिससे चोरी का असली चेहरा सामने आ गया।

🚩 कौन है आरोपी कर्मचारी?

पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान में पिछले चार वर्षों से कार्यरत कर्मचारी, 26 वर्षीय दुर्गेश साहू ही असली चोर निकला। आरोपी चिल्फी थाना क्षेत्र के गोल्हापारा का निवासी है। CCTV फुटेज में वह समय-समय पर गल्ले से पैसे निकालते हुए साफ देखा जा सकता था।

👮 पुलिस की सख्ती से कबूला गुनाह

थाना प्रभारी रघुवीर चंद्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने चोरी से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने उसे CCTV फुटेज दिखाए, तो वह अपना अपराध स्वीकार करने पर मजबूर हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई रकम में से 60 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। फिलहाल, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और शेष रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button