ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
देश

पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ‘एक देश, एक चुनाव’ पर आज होगी चर्चा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बुधवार को बैठक बुलायी है। संसद के लायब्रेरी भवन में बुलायी गयी यह बैठक अपराह्न तीन बजे से होगी जिसमें संसद के दोनों सदनों के विभिन्न दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में अन्य मुद्दों के साथ देश में एक साथ चुनाव कराने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समापन समारोह के बारे में विचार किये जाने की उम्मीद है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है।

बनर्जी ने संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस बैठक में भाग नहीं ले पायेगी क्योंकि ‘एक देश एक चुनाव’ का मुद्दा बहुत गंभीर और संवेदनशील है तथा इतने कम समय में सभी दलों की बैठक बुलाकर इस मसले के साथ न्याय नहीं किया जा सकता है।
सरकार की ओर से संसद का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी थी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की थी। मोदी ने सोमवार को संसद सत्र शुरू होने से पूर्व मीडिया के समक्ष अपने वक्तव्य में कहा था कि लोकतंत्र में सक्रिय विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और विपक्षी दलों को सदन में अपनी सदस्य संख्या की चिंता नहीं करनी चाहिए। सरकार विपक्ष की बातों और उसकी भावना का सम्मान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button