ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Adipurush: ‘बाहुबली’ के बाद अब ‘भगवान राम’ बन इंटरनेट पर छाए प्रभास, फैंस बना रहे शानदार पोस्टर्स

नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रभास ने हाल ही में इस फिल्म में खुद के होने को लेकर ऐलान किया है। वहीं अब ​’आदिपुरुष’ से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से प्रभास को एक अलग अवतार में देखने को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस फिल्म से जुड़ी नई नई बातें जानने को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इसी बीच फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के रोल और कैरेक्टर को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज है। एक्टर के रोल को लेकर ऐसी अफवाह है कि प्रभास फिल्म में भगवान राम के अवतार में नजर आएंगे। इसी बात को लेकर अब फैंस सोशल मीडिया पर प्रभास को ‘भगवान राम’ के रुप कई पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ये पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है।

 

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर प्रभास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो काफी शानदार है। टीजर सामने आने के बाद फैंस प्रभास के रोल के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि अभी तक ‘आदिपुरुष’ से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है। वहीं बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अनुष्का और फिल्म मेकर्स की तरफ इस बात को लेकर कोई आधिकारक पुष्टी नहीं की गई है।

वहीं अनुष्का शर्मा इनदिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर कर रही हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। इस खबर के सामने आते हैं फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। वहीं बेबी बंप फ्लॉन्ट करती अनुष्का की फोटो भी काफी चर्चा में रही है।

Related Articles

Back to top button